26 January: जनपद संत कबीर नगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने गणतंत्र दिवस को उत्साह, उमंग एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाये जाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा जारी कर दिया है।
1. प्रार्थना एवं प्रभात फेरी (प्रातः 8:15 बजे)
प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल, इंटर कॉलेज एवं सभी पब्लिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने-अपने विद्यालय पर एकत्रित होकर सामूहिक रूप से प्रार्थना की जाएगी तत्पश्चात प्रभात फेरी में भाग लिया जाएगा।
2. ध्वजारोहण (प्रातः 8:30 बजे)
समस्त सरकारी भवनों पर झंडा अभिवादन, राष्ट्रगान एवं संविधान में उल्लेखित संकल्प लिया जाएगा। संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास, देशभक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंग पर प्रकाश डाला जाए। इस अवसर पर सभी कार्यालय अध्यक्ष अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति भी समारोह में सुनिश्चित करेंगे।
3. वृक्षारोपण कार्यक्रम (प्रातः 9:15 बजे)
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा। बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय(विकास भवन) पर इस ऋतु में रोपित किए जाने वाले पौधों को उनकी मांग के अनुसार उपलब्ध कराते हुए पौधरोपण सुनिश्चित कराएं। रोपित किए जाने वाले वृक्षों के सुरक्षार्थ ट्रि-गार्ड की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए।
4. पुलिस परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (प्रात: 9:30 से 11:30)
पुलिस परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम पुलिस लाइन में होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहयोग प्रधानाचार्य राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद का होगा।
इसे पढ़े- विद्यालय में शिक्षिका से छेड़छाड़ करने पर प्रधानाध्यापक पर केस दर्ज
5. विद्यालय/पंचायत भवन/एवं सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण एवं महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण (प्रातः 10:00 बजे)
समस्त शिक्षण संस्थानों, पंचायत भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर प्रातः 10:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा एवं संविधान में उल्लेखित संकल्प लिए जाएंगे।
गणतंत्र दिवस पर लिया जाने वाला संकल्प
हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में यतदद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मपित करते हैं।
6. खेलकूद साइकिल रेस (प्रात: 9:00 बजे से)
महिला एवं पुरुष वर्ग के साइकिल रेस आयोजन नहीं किया जाएगा बल्कि क्रॉस कंट्री का आयोजन किया जाएगा। जिसको उप जिलाधिकारी खलीलाबाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया जाएगा।
7. विद्यालयों में खेलकूद, वाद-विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं (प्रातः 10:30 बजे)
विद्यालय में निबंध प्रतियोगिताएं एवं चित्रकला प्रतियोगिता दिनांक 25/01/2025 तक कर लिया जाए। विद्यार्थियों को संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया जाए और सशत्र सैन्य बलों के बलिदान को नमन करते हुए देशभक्ति के जीवन के प्रेरक प्रसंग दोहराए जाएं। जिसमें राष्ट्रीय चेतना विकसित हो। नाटक, विचार, गोष्ठी तथा निबंध लेखन की प्रतियोगिताएं भी यथासंभव कराई जाए।
8. मरीजों में फल वितरण (दोपहर 1:00 से)
कबीर जन सेवा संस्थान एवं श्री सर्वदानंद पांडे पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल के सहयोग से इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को उनके स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की उपस्थिति में फल वितरण का कार्य किया जाएगा।
9. सार्वजनिक सभा (अपराह्न 3:00 से शाम 5:00 बजे तक)
आम सभा तथा विचार गोष्ठी का स्थान मेहदावल चौराहा होगा। सभा में लोगों को तिरंगे झंडे एवं गणतंत्र दिवस के गौरवशाली इतिहास तथा इसके महत्व के बारे में बताया जाए।
10. सांस्कृतिक कार्यक्रम (शाम 6:00 से)
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जिसमें देशभक्ति से संबंधित गीत, संगीत एवं नृत्य आदि का आयोजन हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजक प्रधानाचार्य हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज एवं संयोजक श्री पवन कुमार श्रीवास्तव ब्यूरो प्रमुख राष्ट्रीय सहारा होंगे।
इसे भी पढ़े- शिक्षिका को बनाया प्रधानाध्यापिका तो BEO हुए निलंबित