CTET Latest News Today: इन शिक्षक भर्तियों में नहीं होगा मान्य सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

CTET Latest News Today: हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्र की मान्यता किन-किन शिक्षक भर्तियों के लिए नहीं होगी और किन शिक्षक भर्तियों के लिए यह प्रमाण पत्र मान्य होगा। इसके संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा महत्वपूर्ण फैसला सुनाया जा चुका है।

आप सभी को विदित होगा कि सीटेट यानि कि सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट जो कि शिक्षक भर्ती के लिए इस पात्रता परीक्षा का काफी महत्व रहता है। लेकिन आने वाले समय में कुछ ऐसी भर्तियां होगी जिसके लिए यह प्रमाण पत्र अब मान्य नहीं होगा। हाल ही में ( 30 जनवरी 2025) सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है जिसमें स्पष्ट बताया गया है कि किस भर्ती के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र वैलिड रहेगा और किस भर्ती के लिए नहीं।

CTET Latest Updates : सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला 

दो जजों की पीठ ने जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के जज न्यायमूर्ति जी के माहेश्वरी और राजेश बिंदल ने अपना फैसला सुनाया। पीठ ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि कोर्ट के माध्यम से यह कहा गया है कि झारखंड के महाधिवक्ता की रियायत के आधार पर दिया गया विवादित फैसला जुलाई 2023 में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद खेल के नियमों में बदलने के बराबर है।

सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से पीठ के द्वारा यह भी कहा गया कि सीटेट प्रमाण पत्र धारक और सीटेट सर्टिफिकेट धारक जिनके माध्यम से उच्च न्यायालय के फैसले के बाद या फिर नियमों में संशोधन के बाद आवेदन किया गया था। वह 2023 की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे। याचिकाकर्ता के माध्यम से यह तक कहा गया था की राज्य की निष्क्रियता ने लगभग तीन से चार लाख उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने से रोक दिया गया था। याचिका कर्ताओं के माध्यम से उत्तर दिया गया कि राज्य द्वारा परीक्षा आयोजित करने या फिर सीटेट को संकट योग्यता के रूप में मान्यता देने में सफलता की वजह से कई उम्मीदवार परीक्षा से बाहर हो चुके हैं।

इसे पढ़ें – Railway Group D के 32438 पदों पर भर्ती जारी 

CTET Supreme Court Order Update 

Central Teacher Eligibility Test (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश जारी किया है वह झारखंड के मामले में आया है। झारखंड हाई कोर्ट में सीटेट पास अभ्यर्थी को झारखंड शिक्षक भर्ती हेतु मान्य कर दिया गया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है और यह कहा कि भर्ती के बीच में नियम नहीं बदले जा सकते हैं।

झारखंड शिक्षक भर्ती में नोटिफिकेशन जारी होने के समय स्पष्ट नहीं किया गया था कि सीटेट पास उम्मीदवारों को लिया जाएगा अथवा नहीं बाद में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सीटेट पास उम्मीदवारों को लिया गया और इसी को लेकर के बहुत से लोग कोर्ट की शरण में गए थे सुप्रीम कोर्ट की पीठ में स्पष्ट आदेश जारी किया कि अगर नियमों में बदलाव करना है तो नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही कुछ बदलाव हो सकता है बीच में नियम बदलने अनुचित है। 

यदि कोई भी राज्य सरकार सीटेट पास अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा में शामिल करना चाहती है तो नोटिफिकेशन जारी होते समय स्पष्ट रूप से बता दे कि सीटेट यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पास कैंडीडेट्स फॉर्म भर सकते हैं अथवा नहीं। यह उस राज्य सरकार के ऊपर है परंतु बीच में नियमों का बदलाव करना ठीक नहीं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़ें – Click Here 

Important curiosity of the candidates Related CTET

सीटेट के फॉर्म कब भरे जाएंगे 2025 में?

CTET 2025 फार्म भरने के लिए अभी तक नोटिफिकेशन जारी नही किया गया है।

CTET में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

CTET में पास होने के लिए GEN के लिए 90 नम्बर तथा OBC, SC, ST & PWD के लिए 82 नम्बर चाहिए।

CTET Official Website Kya Hai?

https://ctet.nic.in/ This is official website

CTET का नया पैटर्न क्या है?

CTET का नया पैटर्न सीटीईटी परीक्षा के अनुसार दो पेपर होते हैं। पहले पेपर में 5 विषय होते हैं और प्रत्येक एक अंक के 150 प्रश्न होते हैं। दूसरे पेपर में कुल पाँच विषय हैं और इसमें सामाजिक विज्ञान तथा विज्ञान एवं गणित के विकल्प दिए गए हैं। इसमें एक-एक नम्बर के 150 प्रश्न होंगे।

Leave a Comment